Breaking Newsभारत

लुटेरी दुल्हन’ का सनसनीखेज कारनामा: शादी कर 4 साल साथ रही, फिर गहने और कैश लेकर दूसरे के साथ हुई फरार!

लुटेरी दुल्हन’ का सनसनीखेज कारनामा: शादी कर 4 साल साथ रही, फिर गहने और कैश लेकर दूसरे के साथ हुई फरार!

​गोरखपुर। जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी और विश्वासघात का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पर शादी का झांसा देकर पति के घर से नकदी और जेवरात समेटकर दूसरे युवक के साथ भागने और फिर शादी रचाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पति ने अब पुलिस के आला अधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है।

​क्या है पूरा मामला?

​मानबेला (भटोलिया) निवासी कमलेश पुत्र रामआसरे ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने महराजगंज की रहने वाली मीरा (पत्नी स्व. अरविंद) के साथ शादी की थी। शादी के बाद दोनों करीब चार साल तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। कमलेश का आरोप है कि मीरा ने उसका भरोसा जीता और एक दिन मौका तोपाकर घर में रखे 20 हजार रुपये नकद और उसके लिए बनवाए गए तमाम कीमती जेवरात लेकर चंपत हो गई।

​धोखाधड़ी का पेशेवर खेल!

​पीड़ित कमलेश ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि मीरा ने केवल उसके साथ ही नहीं, बल्कि इससे पहले भी कई युवकों को अपनी मीठी बातों में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की है। वह शातिराना ढंग से शादियां करती है और फिर कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो जाती है। पीड़ित के अनुसार, उसे जानकारी मिली है कि उससे भागने के बाद महिला ने किसी अन्य युवक से शादी रचा ली है।

​कठोर कार्रवाई की मांग

​पीड़ित ने अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) जोन गोरखपुर को पत्र सौंपकर आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि ऐसी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से समाज में अपराध बढ़ रहे हैं और कई घर बर्बाद हो रहे हैं।

​फिलहाल, पुलिस को मामले की शिकायत मिल चुकी है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button