
लखनऊ DCP पश्चिम ने चाइनीस मांझा बेचने वालों पर की कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने चाइनीस माँझे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा अगर चाइनीस माँझे से किसी की मृत्यु होती है तो वो हत्या मानी जाएगी.पतंग के चायनीज़ मांझे से हुई मौत के बाद पुलिस हुई सक्रिय,चायनीज़ मांझे से हुई मौत का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान शुरू हुई कार्रवाई,देसी मांझे की भरमार मिली पुलिस द्वारा ट्यूबलाइट वह अन्य शीशे से बने मांझों पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि 75 फीसदी मौत में देसी मांझे से ही गर्दन काटने के मामले सामने आए हैं।लखनऊ के पश्चिमी जोन में पुलिस अधिकारियों के साथ शुरू हुई छापेमारीपश्चिमी जोन के थाना सआदतगंज क्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ला में अब्दुल हमीद काइट सेंटर पर डीसीपी समेत अन्य अधिकारियों ने की छापेमारी. थाना सआदतगंज क्षेत्र में पतंग का चाइनीस मांझा बेचने वालों पर हो रही है कार्रवाई.हैदरगंज ओवरब्रिज पर शोएब हुआ था चायनीज़ मांझे का शिकार. जिसमें युवक की हो गई थी मौत. पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित मांझा की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई कार्रवाई ,DCP, ADCP, ACP बाजारखाला, SHO सआदतगंज समेत पुलिस फोर्स के साथ हुई पतंग की दुकानों पर छापेमारी



