Breaking Newsभारतस्पोर्ट्स

लखनऊ: शहर को है दोबारा टी-20 ट्रॉफी का इंतजार, स्कूल, होटल और निजी प्रतिष्ठानों में दिखाया जाएगा मैच

लखनऊ: शहर को है दोबारा टी-20 ट्रॉफी का इंतजार, स्कूल, होटल और निजी प्रतिष्ठानों में दिखाया जाएगा मैच

शहर के सेंट जोसेफ स्कूल, राजाजीपुरम में बड़ी स्क्रीन लगाकर विश्वकप फाइनल मुकाबले को देखने के इंतजाम किए गए हैं।

टी-20 विश्वकप में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का कारनामा दोहराने को बेताब भारतीय टीम की विजय के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही है। इसी तर्ज पर लखनऊ में भी इस महामुकाबले को देखने के लिए खास तैयारियां की गई हैं।

छुट्टी के दिन यानी रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए शहरवासियों ने अपने जरूरी काम टाल दिए हैं ताकि मेन इन ब्लू को चीयर कर सकें। देर शाम शुरू होने वाले मुकाबले के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि यहां आकर परिवार के साथ समय बिताने वाले प्रशंसक भी फाइनल का लुत्फ उठा सकें।

शहर के सेंट जोसेफ स्कूल, राजाजीपुरम में बड़ी स्क्रीन लगाकर विश्वकप फाइनल मुकाबले को देखने के इंतजाम किए गए हैं। स्कूल के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के मुकाबले को बड़ी स्क्रीन में बच्चों के साथ देखने का मजा ही अलग होगा। टीम इंडिया की जीत के साथ हमारी ओर से जश्न की विशेष तैयारियां की गई है।

शहर की स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट अकादमी की ओर से भी एआर जयपुरिया स्कूल आलमबाग कैंपस में बड़ी स्क्रीन लगाकर मुकाबला देखने की योजना बनाई गई है। अकादमी के डायरेक्टर सुभांश कुमार ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए शहर भर से युवा क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है।

टीम इंडिया जीते, बस यहीं दुआ

शहर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि टी-20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ने जबर्दस्त कमबैक किया है। टीम में चैंपियन बनने की पूरी काबिलियत है। संजू सैमसन नए विजेता बनकर उभरे हैं। जहां तक टीम कंबीनेशन का सवाल है तो मेरे विचार से फाइनल में अंतिम एकादश में छेड़छाड़ करना सही नहीं होगा। इसके बावजूद अगर कोई परिवर्तन होता है तो कुलदीप यादव को एक स्पिनर की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। अभिषेक शर्मा भले ही पूरे विश्वकप में अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं, लेकिन टी-20 फार्मेट में बीता रिकॉर्ड उसे अंतिम एकादश में खेलने का दावेदार बनता है। हो सकता है कि फाइनल में यह विस्फोटक बल्लेबाज चल निकले और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button