Breaking Newsभारत
लखनऊ व्यापारियों ने एलडीए वीसी का सम्मान किया

लखनऊ व्यापारियों ने एलडीए वीसी का सम्मान किया
भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने आवासीय क्षेत्र में व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने के निर्णय के…
भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार से मुलाकात की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने आवासीय क्षेत्र में अपना व्यापार करने वालों को परेशान न करने के फैसले के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर एसोसिएशन के महासचिव मनीष मोदी, ताज खान, नीरज गुप्ता सहित कई व्यापारी शामिल थे।