Breaking Newsभारत

लखनऊ विधानसभा सत्र को लेकर बदला रहेगा राजधानी का यातायात, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरा प्लान

लखनऊ विधानसभा सत्र को लेकर बदला रहेगा राजधानी का यातायात, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरा प्लान

विधानसभा सत्र को लेकर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में यातायात में बदलाव किया गया है। हजरतगंज व उसके आसपास के इलाके में यातायात बदला रहेगा।

राजधानी लखनऊ में विधानसभा सत्र को लेकर 19 दिसंबर को यातायात में डायवर्जन किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी। आइए जानते हैं पूरा प्लान…
बंदरियाबाग चौराहा से यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेगा।

डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर यातायात नहीं जा सकेगे। ट्रैफिक पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।

रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेंगे। यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैया झील, या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज और कैंट होकर जा सकेगा।
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें सिकंदर बाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगी।

केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंगटन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।

गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें सिकंदर बाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैया झील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए या 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते जा सकेगी।

सिकंदर बाग चौराहा से हजरतगंज,विधानसभा की ओर जाने यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदर बाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैया झील होते जा सकेगा।

परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक कैसरबाग चौराहा या चिरैया झील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदर बाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।

डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ यातायात नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंगटन चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button