Breaking Newsभारत

लखनऊ : लखनऊ चुटकी भंडार गर्ल्स कालेज का निरीक्षण करें डीआईओएस, पीडब्ल्यूडी के अफसर

लखनऊ चुटकी भंडार गर्ल्स कालेज का निरीक्षण करें डीआईओएस, पीडब्ल्यूडी के अफसर

लखनऊ। हुसैनगंज स्थित चुटकी गर्ल्स इंटर कॉलेज के जर्जर भवन को लेकर हाईकोर्ट ने ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से विद्यालय का निरीक्षण करने और 28 अप्रैल को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने डीआईओएस और लोनिवि के अधिकारियों को 28 को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया है।न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश विजय कुमार द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याची के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि विद्यालय के कमरों की स्थिति अत्यंत जर्जर है। नगर निगम और जिलाधिकारी की गठित कमेटी इसे असुरक्षित घोषित कर चुकी है। याचिका में विद्यालय को तत्काल किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई है। उधर, कालेज के प्रबंधक की ओर से कहा गया कि कालेज में कुछ रिपेयर का काम कराया गया है। इसपर कोर्ट ने डी आई ओ एस समेत पी डब्ल्यू डी के अफसरों को कालेज की निरीक्षण का आदेश देकर रिपोर्ट तलब की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button