Breaking Newsभारत

लखनऊ में कल यानी 17 जनवरी से बारिश के आसार

लखनऊ में कल यानी 17 जनवरी से बारिश के आसार

लखनऊ में कल यानी 17 जनवरी से बारिश के आसार जताए गए हैं। एक हफ्ते बाद आज सुबह शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि कोहरे की तीव्रता कम रही, लेकिन बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। वहीं, शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

सुबह के समय लखनऊ का औसत AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में AQI 290, अलीगंज 256, लालबाग 228, गोमतीनगर 214 रहा। वहीं, अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 135 और कुकरैल का 124 दर्ज किया गया, जो मॉडरेट स्तर पर है।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button