लखनऊ में ‘ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ का शक्ति प्रदर्शन: गोरखपुर की टीम का भव्य स्वागत, पत्रकार हितों पर मंथन

लखनऊ में ‘ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ का शक्ति प्रदर्शन: गोरखपुर की टीम का भव्य स्वागत, पत्रकार हितों पर मंथन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित ‘ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ के मुख्य कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक और शिष्टाचार भेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान गोरखपुर जनपद से आए नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन की शीर्ष लीडरशिप द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर गोरखपुर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमित ओझा, जनाब दबीर आलम, मंडल कोषाध्यक्ष शक्ति शंकर सिंह, तहसील अध्यक्ष सालिम सिद्दीकी (प्रचार मंत्री) सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में संस्थापक दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार विशाल कुमार सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही लखनऊ जिला अध्यक्ष गुरजीत सिंह, जिला मंत्री तपन कुमार बोस, जिला सचिव अजय कुमार, कु. पूजा पाल, सपन कुमार बोस, शाहिस्ता जी, पवन कुमार बोस, कार्यकारिणी सदस्य सलीम खान सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।



