Breaking Newsभारत
लखनऊ मुख्यमंत्री आवास के पास युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती कराया गया

लखनऊ मुख्यमंत्री आवास के पास युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती कराया गया
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया तो हड़कंप मच गया। युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया।मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।युवक की पहचान बुलंदशहर के निवासी अजय के रूप में हुई है। उसने जहर क्यों खाया? मामले में पूछताछ की जा रही है।