Breaking Newsभारत

लखनऊ मछली मंडी पर गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, नीचे दबकर एक की मौत, चार घायल

लखनऊ मछली मंडी पर गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, नीचे दबकर एक की मौत, चार घायल

राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में मछलीमंडी पर एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए।

कैसरबाग में मंगलवार को मछली मंडी पर पीपल का पेड़ गिर पड़ा। घटना से वहां हड़कंप मच गया। पेड़ के नीचे दुकान में बैठे पांच लोग दब गए। पुलिसकर्मियों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर घायलों को निकाला। मगर इनमें से एक की मौत हो गई।

मछली मंडी में लाला सोनकर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लाल के मकान में लगा भारी भरकम पीपल का पेड़ मछली मंडी पर गिर पड़ा। मंडी में जानकीपुरम निवासी रामू व अन्य चार लोग भाग न सके और पेड़ के नीचे दब गए।

घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई। लोगों ने घायलों को निकालने की कोशिश की। इस बीच पहुंचे दमकलकर्मियों ने सभी को बाहर निकाल लिया। हादसे में रामू की मौत हो गई। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व महापौर पहुंचींमामले की जानकारी पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, कुछ देर बार महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंची। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और पेड़ हटाने का प्रयास किया जा रहा हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button