लखनऊ फिर भाजपा का ही बनेगा नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष

लखनऊ फिर भाजपा का ही बनेगा नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष
फिर भाजपा का ही बनेगा नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्षचुनाव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक 22कोविकास कार्यों पर भी होगी चर्चा
नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त छह पदों पर रविवार को नए सदस्यों का चुनाव होने के बाद अब नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसको लेकर 22 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक होगी। संख्या बल को देखते हुए इस बार भी भाजपा का ही उपाध्यक्ष चुना जाना तय है। उपाध्यक्ष के चुनाव के अलावा बैठक में विकास कार्यों, मार्ग प्रकाश, सफाई और सीवर समस्या को लेकर भी चर्चा होगी।उपाध्यक्ष का चुनाव कार्यकारिणी सदस्य करेंगे। कार्यकारिणी के कुल 12 सदस्यों में भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य हैं। ऐसे में भाजपा पार्षद का उपाध्यक्ष बनना तय है। पिछली बार भी उपाध्यक्ष का पद भाजपा के ही पास थी। ऐसे में बैठक में आने वाले प्रस्तावों को पास या निरस्त करने में भाजपा ही चलेगी। सपा विरोध करने के बाद भी कुछ नहीं कर पाएगी। कांग्रेस का कोई सदस्य कार्यकारिणी में नहीं है।कार्यकारिणी बैठक बुलाने को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। कार्यकारिणी का चुनाव कार्यकारिणी के सदस्य करते हैं। यदि किसी स्थिति में उम्मीदवारों के वोट बराबर आते हैं तो महापौर निर्णयक के तौर पर अपना वोट दे सकती हैं। महापौर कार्यकारिणी की पदेन अध्यक्ष होती हैं।
-उपाध्यक्ष की दौड़ में
यहउपाध्यक्ष भाजपा का ही बनना तय है ऐसे में भाजपा में मारामारी भी खूब है। एक पद के लिए इस समय भाजपा के चार कार्यकारिणी सदस्य जोर लगा रहे हैं। इनमें अनुराग मिश्रा अन्नू, राजेश सिंह गब्बर, अरुण राय और भृगुनाथ शुक्ला का नाम चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि उपाध्यक्ष वही बनेगा जो महापौर का सबसे खास होगा। इस हिसाब से अरुण राय का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।
यह सदस्य डालेंगे वोटपार्षद राजेश सिंह गब्बरपृथ्वी गुप्तापिंकी रावतअरुण रायसंदीप शर्माअनुराग मिश्रा अन्नूभृगुनाथ शुक्लाचरनजीत गांधीगौरी सांवरियाकृष्ण नारायण सिंहसबा अहसन मंसूरीरामनरेश चौरसिया