Breaking Newsभारत

लखनऊ प्रो. सीएम सिंह को राष्ट्रीय अवार्ड

लखनऊ प्रो. सीएम सिंह को राष्ट्रीय अवार्ड

डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह को प्रो. कमलाकर त्रिपाठी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। निदेशक को यह सम्मान द्वितीय राष्ट्रीय पोषण एवं जनस्वास्थ्य कांग्रेस (एनसीआईकॉन-2026) के दौरान देहरादून में यह सम्मान दिया गया।यह सम्मान प्रो. सीएम सिंह को जनस्वास्थ्य एवं सामुदायिक चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया। लोहिया संस्थान में भी प्रो. सिंह की पहल पर जीवनशैली जनित रोगों की जागरूकता और रोकथाम के लिए पहल की गई है। संस्थान के सभी संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने प्रो. सिंह को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button