Breaking Newsभारत

लखनऊ पूरा सहारा शहर अब नगर निगम के कब्जे में, सोमवार को नगर निगम की टीम ने मकान का कब्जा भी लिया

लखनऊ पूरा सहारा शहर अब नगर निगम के कब्जे में, सोमवार को नगर निगम की टीम ने मकान का कब्जा भी लिया

नगर निगम की टीम ने सोमवार को सहारा शहर पर पूरी तरह से कब्जा ले लिया। बीते शनिवार को नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे के बोर्ड लगा दिए थे लेकिन वहां बने आलीशान मकान में सहारा प्रमुख स्वर्गीय सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और उनका स्टाफ रह रहा था। जिसे खाली करने के लिए नगर निगम की ओर से बीते बुधवार को तीन दिन का नोटिस दिया गया था।इस बीच सहारा के कर्मचारी बृहस्पतिवार से बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सोमवार को पूरी तैयारी के साथ पहुंची नगर निगम टीम ने वहां बने मकान का भी कब्जा ले लिया। नगर निगम के प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामेश्वर प्रसाद ने बताया सहारा शहर की जमीन पर पहले ही कब्जा ले लिया गया था अब वहां बने मकान का भी कब्जा ले लिया गया है। नगर निगम में 170 एकड़ जमीन सहारा हाउसिंग कॉरपोरेशन को 1994 लीज पर आवंटित की शर्तों के उल्लंघन और प्लीज का समय समाप्त होने के बाद नगर निगम ने कर 10 दिन पहले शहर शहर की पुलिस निरस्त कर जमीन पर अपने कब्जे के वोट लगा दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button