Breaking Newsभारत

लखनऊ नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल

लखनऊ नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल

नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल सुबह दस से एक बजे तक कार्यबंदी माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। लंबित मांगों को लेकर तीन घंटे का कार्य बहिष्कार बुधवार को नगर निगम कर्मचारियों ने किया। विरोध जताते हुए कर्मचारियों ने कार्यालयों के ताले नहीं खुलने दिया। ऐसे में सुबह काम से आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि मिश्र ने बताया कि पूरे प्रदेश की निकायों के साथ साथ नगर निगम लखनऊ में भी लंबित  समस्याओं का समाधान न होने के कारण अभी  सांकेतिक कार्यबंदी की गई है। बंदी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button