लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर सपा का प्रदर्शन, विधायक-पार्षद पहुंचे; बोले- हाउस-सीवर टैक्स में हो रही मनमानी

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर सपा का प्रदर्शन, विधायक-पार्षद पहुंचे; बोले- हाउस-सीवर टैक्स में हो रही मनमानी
लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय पर सपा नेताओं और पार्षदों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हाउस टैक्स और सीवर टैक्स में मनमानी का आरोप लगाया। क्षेत्र में पानी, सड़क और सफाई की समस्याएं बनी हुई हैं।
लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय पर सपाई प्रदर्शन करने उतर आए। उन्होंने नगर निगम पर कई आरोप लगाए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा अपने पार्षदों और नेताओं के साथ पहुंचे और वो भी प्रदर्शन करने लगे।
उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से विधानसभा क्षेत्र में पानी, सड़क और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। लेकिन नगर नगम वाले सिर्फ हाउस टैक्स और सीवर टैक्स लेते हैं। जनता को कोई और सुविधा नहीं देते हैं। इसके कारण परेशानी हो रही। कोई सुनने वाला नहीं है। उनका कहना है कि जब तक नगर आयुक्त मामले का संज्ञान नहीं लेंगे तब तक वापस नहीं जाएंगे।



