Breaking Newsभारत
लखनऊ नगर निगम के खाली पद भरने की मांग

लखनऊ नगर निगम के खाली पद भरने की मांग
लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ ने पदोन्नति से पद भरने की मांग की है। इसे लेकर संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा की ओर से नगर आयुक्त को मांगपत्र भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी लिपिक के 14, द्वितीय श्रेणी लिपिक के 18, मुख्य अध्यापिका के दो और प्रधान माली के 18 पद खाली हैं। शासन ने आदेश जारी कर पदोन्नति से पद भरने की प्रकिया 31 जुलाई तक पूरी करने का आदेश दिया है।