लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनी चरणजीत गांधी, जल निकासी और सफाई व्यवस्था का मुद्दा गूंजा

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनी चरणजीत गांधी, जल निकासी और सफाई व्यवस्था का मुद्दा गूंजा
लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी में जल निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष पद पर चरणजीत गांधी को नियुक्त किया गया है।;
लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी में जल निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष पद पर चरणजीत गांधी को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों ने अधिकारियों को शहर की खराब जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर फटकार लगाई। उनका कहना था कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम संतोषजनक नहीं है।
इसके जवाब में नगर निगम की मेयर ने सफाई व्यवस्था में किए गए नगर निगम प्रयासों के सराहना की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। हम देश में तीसरे नंबर पर आएं है। सदन की कार्यवाही शुरू न होने के सवाल पर मेयर ने बताया कि उनका पैर फ्रैक्चर था, जिस वजह से सदन की बैठक शुरू नहीं हो पाई है।