लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 26 जून को चुनाव होना है। सपा व भाजपा में दावेदारों की संख्या अधिक होने से विवाद की स्थिति बन रही है।

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 26 जून को चुनाव होना है। सपा व भाजपा में दावेदारों की संख्या अधिक होने से विवाद की स्थिति बन रही है।
नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 26 जून को चुनाव होना है। इसके लिए सपा और भाजपा में करीब 30 दावेदार सामने आ चुके हैं। दोनों ही दलों में दावेदारों की संख्या अधिक होने से विवाद की स्थिति बन रही है। ऐसे में क्राॅस वोटिंग भी हो सकती है। वहीं, कांग्रेस चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है।
नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिटायर हो गए हैं। जो सदस्य रिटायर हुए हैं, उनमें भाजपा के पांच व सपा के एक सदस्य हैं। भाजपा के जितने सदस्य बाहर हुए हैं, उतने ही सदस्य फिर भाजपा जिताना चाहती है। ऐसे में भाजपा पांच सदस्यों को चुनाव लड़ाएगी, लेकिन इसके लिए करीब 20 दावेदार हैं। इससे नाम तय करने में मुश्किल आ रही है।
जो लोग दावेदारी कर रहे हैं, उनमें अलीगंज के पार्षद पृथ्वी गुप्ता, फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के प्रदीप शुक्ला टिंकू, भवानीगंज वार्ड की रीता राय, लालकुआं वार्ड के सुशील तिवारी पम्मी, हिंद नगर वार्ड के सौरभ सिंह मोनू, सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड के राम नरेश रावत, ऐशबाग वार्ड के संदीप शर्मा, महात्मा गांधी जियामऊ वार्ड के अमित चौधरी, काल्विन काॅलेज वार्ड के प्रमोद सिंह राजन, पेपर मिल काॅलोनी वार्ड के राजेश सिंह गब्बर, तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड के राजीव बाजपेई और मनकामेश्वर वार्ड के रंजीत सिंह प्रमुख हैं। हालांकि, यह भी चर्चा है कि भाजपा जिन पार्षदों के नाम कार्यकारिणी के लिए तय करेगी, उसमें महापौर की सबसे अधिक चलेगी।सपा की स्थिति: सपा एक सदस्य ही जिता सकती है। ऐसे में वह एक ही प्रत्याशी लड़ाना चाहती है, लेकिन दावेदार 10 हैं। ऐसे में नाम तय करने में मुश्किल हो रही है। सपा के दावेदारों में जगदीश चंद्र बोस वार्ड से यावर हुसैन रेशू, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से शफीकुर्रहमान चचा, भरवारा मल्हौर वार्ड से ममता रावत, कन्हैया माधवपुर वार्ड के राम नरेश चौरसिया, गोलागंज वार्ड से मोहम्मद हलीम, इब्राहिम द्वितीय मुस्कान भारती, अंबेडकर नगर से सुभाष चंद्र और कदम रसूल वार्ड से मोहम्मद नदीम शामिल हैं।भाजपा का फिर भारी रहेगा पलड़ानगर निगम कार्यकारिणी में चुनाव होने के बाद फिर भाजपा का ही पलड़ा भारी रहेगा। अभी 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य थे। छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद भाजपा के पांच सदस्य और सपा का एक ही सदस्य कार्यकारिणी में बचे हैं। अगर भाजपा के पांच ही सदस्य फिर जीतते हैं तो उसका पलड़ा फिर भारी रहेगा। संख्या बल के हिसाब से 110 पार्षदों में भाजपा के 84 और सपा के 22 हैं।