Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ दुर्गा पूजा में चेन्नई और पश्चिम बंगाल के महंत करेंगे चंडी का पाठ

लखनऊ दुर्गा पूजा में चेन्नई और पश्चिम बंगाल के महंत करेंगे चंडी का पाठ

लखनऊ के रामकृष्ण मठ निरालानगर में 27 सितंबर से दुर्गा पूजा महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। इस बार पूजा का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। विभिन्न राज्यों के संत समारोह में भाग लेंगे।

लखनऊ। रामकृष्ण मठ निरालानगर में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ 27 सितंबर से किया जा रहा है। समापन दो अक्तूबर को होगा। 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक भंडारा होगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में मठ के स्वामी मुक्तिनाथानंद ने दी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। चेन्नई के मायलापुर सि्थत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ से आए स्वामी सत्यविदानंद और पश्चिम बंगाल के सिकरा कुलिंग्रम सि्थत रामकृष्ण मठ के महंत हिमाद्रि चंडी का पाठ करेंगे। इसमें वृंदावन के स्वामी प्रतिभानंद भी साथ देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button