Breaking News
लखनऊ दिव्यांग पार्क का काम पूरा करने के लिए बढ़ाए जाएंगे कर्मचारी

लखनऊ दिव्यांग पार्क का काम पूरा करने के लिए बढ़ाए जाएंगे कर्मचारी
लखनऊ। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे दिव्यांग पार्क और लाइट हाउस प्रोजेक्ट का काम तेज किया जाएगा। इसके लिए कामगारों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने इसके निर्देश दिए।अधिकारियों ने बताया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट का 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। दिव्यांग पार्क का 45 फीसदी काम हो गया है और बाकी तेजी से कराया जा रहा है। इसे जून में पूरा किया जाना है। मंडलायुक्त ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 24 घंटे सातों दिन काम कराने निर्देश दिए। बैठक में स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ व नगर आयुक्त गौरव कुमार थे।