Breaking Newsभारत

लखनऊ त्योहारों से पहले नगर निगम चलाने जा रहा बड़ा अभियान, नगर आयुक्त के कड़े निर्देश

लखनऊ त्योहारों से पहले नगर निगम चलाने जा रहा बड़ा अभियान, नगर आयुक्त के कड़े निर्देश

राजधानी लखनऊ में त्योहारों से पहले नगर निगम  बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। इसको नगर आयुक्त ने कड़े निर्देश दिए हैं।

नवरात्रि और दशहरा सहित अन्य बड़े त्योहारों को देखते हुए लखनऊ नगर निगम ने शहर में विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी संबंधित विभागों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।

अभियान के तहत, प्रमुख मंदिरों, रामलीला स्थलों, दुर्गा पूजा पंडालों और गोमती नदी के घाटों के साथ उनके पहुंच मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि इन आयोजनों के दौरान कूड़ उसी समय उठाया जाए। इसके अलावा, सड़कों पर जल-जमाव की समस्या से बचने के लिए नालों की सफाई का काम भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों की मरम्मत, गड्ढा भराई और मलबा हटाने का काम भी किया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। आयोजन स्थलों पर शुद्ध पेयजल की सप्लाई के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, मार्ग प्रकाश विभाग सुनिश्चित करेगा कि मुख्य मार्गों, बाजारों और घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो। निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए विशेष कैटल कैचिंग दस्ते तैनात किए जाएंगे, ताकि यातायात और लोगों की सुरक्षा में कोई बाधा न आए।

नगर आयुक्त ने सभी अपर नगर आयुक्तों, जोनल अधिकारियों और अन्य विभागीय प्रमुखों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन कर इस अभियान में सहयोग करें। किसी भी शिकायत के लिए नगर निगम के वॉर रूम या टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क किया जा सकता है।

लखनऊ में गृहकर बढ़ाने की कवायद तेज
गृहकर और अन्य करों की वसूली बढ़ाने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कर विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे कर संग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाएं। बैठक में महापौर ने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए कर संग्रहण बहुत ज़रूरी है। बैठक में कहा गया कि जिन राजस्व निरीक्षकों की ओर से लक्ष्य की पूर्ति नहीं की जाएगी, उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button