Breaking Newsभारत
लखनऊ जीपीओ में डाक सेवा समाधान दिवस कल

लखनऊ जीपीओ में डाक सेवा समाधान दिवस कल
लखनऊ। भारतीय डाक विभाग 20 फरवरी को लखनऊ जीपीओ में डाक सेवा समाधान दिवस आयोजित करेगा। परिक्षेत्र पोस्टमास्टर जनरल, मुख्यालय सुनील कुमार राय की मौजूदगी में जिले से संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नागरिक सुबह 10 से एक बजे तक उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 0522-2239103 व 9451481919 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

