Breaking Newsभारत

लखनऊ गैस किल्लत पर लोगों का फूटा गुस्सा, सिलिंडर रखकर लगाया जाम; राहगीरों के साथ पुलिस से झड़प

लखनऊ गैस किल्लत पर लोगों का फूटा गुस्सा, सिलिंडर रखकर लगाया जाम; राहगीरों के साथ पुलिस से झड़प

गैस की किल्लत पूरे लखनऊ में बनी हुई है। राजधानी के लोगों ने गैस न मिलने की वजह से रोड को जाम किया।

आपूर्ति विभाग के दावों के विपरीत जिले में गैस की किल्लत बरकरार है। सिलिंडर बुक कराने के कई-कई दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है। परेशान उपभोक्ताओं ने सोमवार को गोमती नगर के देवा पैलेस स्थित भारत गैस एजेंसी पहुंचकर सड़क पर जाम लगा दिया। गोमतीनगर कोतवाली पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक यहां अफरातफरी मची रही।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि इलाके में कई दिनों से गैस सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। सिलिंडर लेने के लिए लोगों को अपना कामकाज छोड़ कई-कई दिन घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। कई परिवारों के सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने एजेंसी पर अनियमित वितरण का आरोप लगाते हुए गैस आपूर्ति सुचारू कराने की l

बृहस्पतिवार को मैंने सिलिंडर बुक कराया था। तब कहा गया था कि शुक्रवार को डिलीवरी हो जाएगी, लेकिन शनिवार तक सिलिंडर नहीं मिला। रविवार को एजेंसी ने बताया कि सोमवार को सिलिंडर घर पहुंचेगा। आज गोदाम पता करने पहुंचे तो वहां भी कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया। एजेंसी वाले भी बस टाल रहे हैं। घर में गैस खत्म हो चुकी है। काफी परेशानी हो रही है।- राकेश कुमार, गोमतीनगर

मेरे पति मजदूरी करते हैं। मैं घरों में काम करती हूं। हम दोनों मेहनत कर बच्चों का पेट पालते हैं। कई दिन हो गए सिलिंडर बुक कराए, लेकिन वह नहीं मिला। तीन-चार दिन से हम दोनों काम छोड़ एजेंसी और गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। आज एजेंसी वाले केवाईसी नहीं होने का बहाना बताकर टरका रहे हैं। बड़े लोग तो ऑनलाइन मंगाकर पेट भर ले रहे हैं। हम लोगों की किसी को चिंता नहीं है।- पूजा, गोमती नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button