लखनऊ गरीबों के सच्चे हमदर्द थे अयोध्या प्रसाद’, राकेश सचान बोले- माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही

लखनऊ गरीबों के सच्चे हमदर्द थे अयोध्या प्रसाद’, राकेश सचान बोले- माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही
समाजवादी चिंतक स्व.अयोध्या प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर मंत्री राकेश सचान ने कहा कि अयोध्या प्रसाद गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी चिंतक स्व.अयोध्या प्रसाद यादव की 30वीं पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और उनके द्वारा दिए गए संस्कार के अनुरूप जीवन जीने से बढ़कर कोई धर्म और कर्त्तव्य नहीं है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्व.अयोध्या प्रसाद ने समाज के पिछड़े, शोषित, पीड़ित और गरीबों के हक के लिए हमेशा संघर्ष किया। गोमती नगर विस्तार योजना बनी भी नहीं थी, उससे पहले से यहां गरीब परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। शहरी क्षेत्र में मुफ्त एजूकेशन बड़ी बात है। कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर मेधावी छात्रों, पत्रकारों, कलाकारों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया।
विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि माता-पिता से बड़ा कोई देवी देवता नहीं है। स्व.अयोध्या प्रसाद के बताए रास्ते पर चलने वाले हमेशा जीवन में सफल रहते हैं। पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी चिंतक स्व.अयोध्या प्रसाद के व्यक्तित्व से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस दौरान अयोध्या प्रसाद की स्मृति में आज पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, भजन कीर्तन, विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मौके पर पूर्व विधायक विनोद चौधरी, प्रमोद चौधरी, राजेंद्र यादव ,भूपेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विंदु यादव, प्रधान देवेश यादव, दिनेश यादव, रमेश यादव सहित तमाम अधिवक्ता, समाजसेवी व मीडियाकर्मी मौजूद रहे।



