Breaking Newsभारत
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र से दुखद खबर

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र से दुखद खबर

अलीगंज थाना क्षेत्र के डांडिया स्थित पुराने हनुमान मंदिर में एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक 6 माह का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी:
मंदिर की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिरी
पास में बनी झोपड़ी मलबे में दब गई
मलबे में दबे मासूम को पुलिस ने तुरंत बाहर निकाला
इलाज के दौरान मौत:
बच्चे को पहले भाऊराव देवरस अस्पताल और फिर KGMU रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई
पुलिस कार्रवाई:
मौके पर राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई
मामले में आगे की जांच जारी है



