Breaking Newsभारत

लखनऊ केके सिंह निर्विरोध चुने गये केजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष, संतोष कुमार बने महामंत्री

लखनऊ केके सिंह निर्विरोध चुने गये केजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष, संतोष कुमार बने महामंत्री

डॉ. केके सिंह को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को लगातार तीसरी बार शिक्षक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। विश्वविद्यालय में बुधवार को हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद उपाध्यक्ष (चिकित्सा) और संयुक्त सचिव (चिकित्सा) को छोड़ अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।अध्यक्ष की तरह महामंत्री पद प्रो. संतोष कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर भास्कर अग्रवाल भी लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। टीचर्स एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के तहत जरूरत पड़ने पर चुनाव प्रक्रिया एक अगस्त को प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। अगर उपाध्यक्ष (चिकित्सा) और संयुक्त सचिव (चिकित्सा) पद के प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो फिर एक अगस्त को मतदान होगा। रिटर्निंग ऑफीसर डाॅ. शैलेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button