लखनऊ कल मनाया जाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

लखनऊ कल मनाया जाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस
लखनऊ। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की ओर से विश्व नवकार महामंत्र दिवस बृहस्पतिवार को जन भवन में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी। इसका उद्देश्य विश्वभर में अहिंसा और शांति का प्रचार-प्रसार करना है। जीतो ने पूरे विश्व में एक साथ, एक समय पर णमोकार महामंत्र का जाप करने का आह्वान किया है। राज्यपाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
अभिषेक जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जीतो के पदाधिकारियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल को उनके कार्यालय में जाकर आमंत्रित किया। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से भी गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। णमोकार महामंत्र से ही चौरासी लाख मंत्रों की उत्पत्ति हुई है। यह मंत्र किसी धर्म या व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि विश्व के समस्त साधु-संतों और सिद्ध आत्माओं को नमस्कार करता है।

