लखनऊ : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ लखनऊ कार्यालय पर 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर राष्ट्रीय पर्व पर किया गया ध्वजारोहण

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ लखनऊ कार्यालय पर 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर राष्ट्रीय पर्व पर किया गया ध्वजारोहण
लखनऊ/ ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ लखनऊ कार्यालय पर बड़े ही धूम-धाम से ध्वजारोहण के साथ किया गया गया राष्ट्रगान भारत माता की जय वंदे मातरम् का जयकारों के साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू करने के साथ ही भारत का लोकतांत्रिक गणराज्य बना इस ऐतिहासिक दिन को भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है l
सृष्टि के आरंभ से ही नैतिक मूल्यों का आलोक फैलाकर विश्व को दिशा देने वाला भारत अनेक परिस्थितियों के कारण पराधीन हुआ, किंतु राष्ट्रीय चेतना के जागरण के साथ उसने पुनः सूर्य के समान उत्कर्ष प्राप्त किया। जैसे सूर्य की दीप्ति उसकी किरणों से प्रकाशित होती है, वैसे ही एक स्वतंत्र राष्ट्र की गरिमा उसके द्वारा स्वीकृत संविधान से प्रकट होती है। आज वही पुण्य अवसर है जब हमारा अपना संविधान प्रभाव में आया। वहीं शिव प्रताप सिंह को संगठन का नियुक्ति पत्र आईडी कार्ड प्रदान किया गया ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक दिनेश दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी राष्ट्रीय विधिक सलाहकार विशाल कुमार सिंह प्रदेश महासचिव मुकेश तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाहिस्ता जी मंडल प्रवक्ता मुकुल मिश्रा जिला अध्यक्ष गुरजीत सिंह जिला सचिव सूर्य प्रकाश चौरसिया जिला सचिव अजय कुमार जिला मंत्री तपन कुमार बोस जिला सचिव सपन बोस लखनऊ जिला कार्यकारिणी सदस्य शिव प्रताप सिंह रविकांत तिवारी पूजा पाल ,आरिफा, निहारिका सिंह अमित शुक्ला मंडल मीडिया प्रभारी जिला कार्यकारिणी सदस्य शान्तनु चौरसिया राजेश कुमार मो0 सलीम अध्यक्ष बीकेटी लखनऊ आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l



