Breaking Newsभारत

लखनऊ ऑनलाइन सुविधा के नाम नगर निगम ने बंद कर दी छूटनगर निगम सदन में हंगामे के आसार

लखनऊ ऑनलाइन सुविधा के नाम नगर निगम ने बंद कर दी छूटनगर निगम सदन में हंगामे के आसार

लखनऊ बीते वित्तीय वर्ष तक नगर निगम गृहकर में अप्रैल से लेकर दिसंबर तक छूट देता था लेकिन इस बार छूट जून माह में ही समाप्त कर दी गई। जिसको लेकर पार्षदों में नाराजगी भी है। वह अब इस मामले को नगर निगम सदन में उठाने की तैयारी कर रहे हैं।बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में तक अप्रैल से जुलाई तक 10 प्रतिशत और अगस्त से दिसंबर तक पांच प्रतिशत छूट गृहकर जमा करने पर नगर निगम देता था। इस तरह नौ महीने छूट रहती थी लेकिन इस साल नगर निगम ने छूट सिर्फ तीन महीने दी। अब इस समय छूट उन लोगों को ही नगर निगम दे रहा है जो पूरा यूजर चार्ज भी जमा कर रहे हैं। जिसको लेकर अब विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने इसको लेकर महापौर को पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा है कि वर्तमान में नगर निगम के सभी जोनों में प्रत्येक घरों से प्रतिदिन कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। कूड़ा उठान में तीन से चार दिन का समय लग रहा है। उसके पश्चात भी आम जनमानस के लिए नए नियम और शर्त लगाकर यूजर चार्ज वसूलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह व्यवस्था सही नहीं है। इससे एक कंपनी को फायदा पहुंचाया जाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम यह व्यवस्था तब लागू करे जब वह कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को प्रभावी तरह से लागू हो जाए और रोज सभी घरों से कूड़ा कलेक्शन किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button