लखनऊ उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण में न मांगे अनावश्यक काग़ज़

लखनऊ उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण में न मांगे अनावश्यक काग़ज़
विद्युत उपभोक्ताओं के हित में कारपोरेशन अध्यक्ष ने दिया निर्देश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने प्रदेश के करोड़ो विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये विद्युत कार्मिक कागजात के नाम पर परेशान नहीं कर सकेंगे। कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल के निर्देश पर अब उपभोक्ताओं को नामांतरण के अतिरिक्त किसी समस्या निवारण के लिये कोई कागज देना अनिवार्य नहीं रहेगा।निगम की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। चेन्ज ऑफ टाइटिल के अतिरिक्त किसी भी सेवा जैसे बिल संसोधन, मीटर परिवर्तन, सप्लाई केटेगरी चेन्ज आदि में विद्युत उपभोक्ताओं से कोई कागज नहीं मांगा जायेगा। इस प्रकार की शिकायतों पर विभागीय अभिलेखों से निस्तारण कराया जायेगा।
अध्यक्ष ने अधिकारियों से सवाल किया कि उपभोक्ता से अनावश्यक क्यों विभिन्न कागज मांगे जाते हैं। यह तो विभाग की जिम्मेदारी है कि वह कनेक्शन से सम्बन्धित अभिलेख खुद भी सुरक्षित रखे।
उन्होंने बैठक में उपस्थित और वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से जुड़े अधिकारियों से इस पर अपनी राय मांगी। मुख्य अभियन्ताआ, निदेशक एवं प्रबन्ध निदेशक ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि कनेक्शन में नाम परिवर्तन (चेन्ज ऑफ टाइटिल) के अतिरिक्त उपभोक्ता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी अभिलेख को प्रस्तुत करना उपभोक्ता के लिये आवश्यक नही है।
अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि भविष्य में उपभोक्ता से कोई कागज न मांगा जाए। कहीं से इस तरह की शिकायते नहीं आनी चाहिए।