लखनऊ अब नगर निगम के 11 कर अधीक्षकों का रोका गया वेतन

लखनऊ अब नगर निगम के 11 कर अधीक्षकों का रोका गया वेतन
अब नगर निगम के 11 कर अधीक्षकों का रोका गया वेतनआठ जोनल अफसरों पर पहले हो चुकी है कार्रवाईगृहकर वसूली में लापरवाही पर सख्ती
बकाया गृहकर वसूली में लापरवाही पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कड़ी कार्रवाई की है। आठ जोनल अफसरों के बाद अब 11 कर अधीक्षकों का भी वेतन रोक दिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस सख्ती के बाद नगर निगम अफसरों में नाराजगी भी है लेकिन कुछ बोल नहीं रहे हैं।नगर आयुक्त गौरव कुमार की ओर से यह कार्रवाई लक्ष्य से कम गृहकर वसूली को लेकर की गई है। खास यह है कि इस कार्रवाई के दायरे में नगर निगम के सभी आठों जोन के कर अधीक्षक आए हैं और उनका वेतन रोका गया है। इनमें नगर निगम जोन एक के कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय, जोन दो के ओम प्रकाश सोनी, जोन तीन के आलोक श्रीवास्तव व मनोज कुमार यादव, जोन चार के बनारसी दास व जया सिंह, जोन पांच के सभाजीत, जोन छह के विजय शंकर, जोन सात के अजीत कुमार राय व विनय कुमार मौर्या और जोन आठ के कर अधीक्षक राम अचल व सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। इनके अलावा दिसंबर में जिन आठ जोनल अफसरों का वेतन रोका गया था उनमें जोन एक के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, जोन दो के संजय यादव, जोन तीन के आकाश कुमार, जोन चार की शिल्पा कुमारी, जोन पांच के विनीत कुमार सिंह, जोन छह के अमरजीत सिंह, जोन सात रामेश्वर प्रसाद और जोन आठ के जोनल अधिकारी विकास सिंह शामिल हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली होने पर वेतन जारी किया जाएगा। यह सख्ती इसलिए की गई क्योंकि लगातार निर्देश दिए जाने के बाद भी वसूली में ढिलाई पाई गई।



