Breaking Newsभारतराजनीति

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए टिकट व्यवस्था में अहम बदलावों की घोषणा की है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए टिकट व्यवस्था में अहम बदलावों की घोषणा की है।

नई व्यवस्था के तहत अब ट्रेनों का फाइनल रिजर्वेशन चार्ट प्रस्थान से 18 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।

नए टिकट कैंसिलेशन नियम इस प्रकार हैं:

प्रस्थान से 8 घंटे से कम समय पर: कोई रिफंड नहीं

8 से 24 घंटे पहले: 50% रिफंड

24 से 72 घंटे पहले: 75% रिफंड

72 घंटे से पहले: न्यूनतम निर्धारित कटौती

रेल मंत्रालय के अनुसार, इन बदलावों से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और टिकट प्रबंधन प्रणाली में पारदर्शिता व लचीलापन बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button