Breaking Newsभारत

रायबरेली : 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आवेदकों का साक्षात्कार 13 मार्च को

लोकेशन रायबरेली

राजेंद्र कुमार
India now 24 तहसील रायबरेली

10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आवेदकों का साक्षात्कार 13 मार्च को

रायबरेलीः- 11 मार्च 2026,
उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया है कि एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद विशेष हेतु चिन्हित काष्ठ कला (वुड वर्क) उत्पाद से सम्बन्धित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस्ड ट्रेनिंग संपादित कराया जाना है। यह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता बिन्दुओं में से एक है जिसमें प्रशिक्षार्थियों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है, जिसके ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त आवेदकों का साक्षात्कार किया जाना है।

उन्होंने सभी आवेदकों से कहा है कि 13 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र रायबरेली में अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ साक्षात्कार में समय से उपस्थित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button