Breaking Newsभारत

रायबरेली : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि 11 दिसम्बर निर्धारित

लोकेशन रायबरेली

राजेन्द्र कुमार . India now24 तहसील रायबरेली

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि 11 दिसम्बर निर्धारित

रायबरेली:- 30 नवम्बर 2025,
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियां को एक सप्ताह बढ़ाते हुए संशोधित तिथियां जारी कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधन तिथियां के अनुसार 11 दिसम्बर 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। मतदेय स्थलों का संभाजन भी 11 दिसम्बर, 2025 तक किया जाएगा। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक कंट्रोल टेबल का अद्यतनीकरण एवं आलेख्य नामावली की तैयारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होगा। 16 दिसम्बर, 2025 से 15 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

16 दिसंबर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण ईआरओ द्वारा किया जाएगा। 10 फरवरी, 2026 को आयोग से अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करना है। प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button