Breaking Newsभारत

रायबरेली : नो स्मोकिंग डे के अवसर पर गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन संपन्न

लोकेशन रायबरेली

राजेंद्र कुमार
India now 24
तहसील रायबरेली

नो स्मोकिंग डे के अवसर पर गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन संपन्न

रायबरेली:- 11 मार्च 2026को
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा के निर्देशन में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत “नो स्मोकिंग डे” के अवसर पर गोष्ठी एंव हस्ताक्षर अभियान, का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायबरेली में किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागी अधिकारियों एंव कर्मचारियों को डा० अरुण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद में जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यशाला में कोटपा अधिनियम-2003 की धारा 4 सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू धुम्रपान निषेध परिसर के बारे में बताया गया।

पूनम यादव, जिला परामर्शदाता, तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा तम्बाकू के सेवन से होने वाली दुष्यपरिणामों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि जन-मानस में तम्बाव तम्बाकू का सेवन बहुत अधिक मात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं द्वारा भी किया जा रहा है। जिसके परिणाम बहुत ही गम्भीर है, तम्बाकू का धुआँ रहित या धुएं के साथ दोनों तरह का उपयोग समाज के लिए हानिकारक है। जिनमें मुख्यतः युवाओं को तम्बाकू के कुप्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें धुम्रपान न करने हेतु प्रोत्साहित किये जाने की मुख्य भूमिका है। साथ ही युवाओं को तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों एवं हानियों के प्रति जागरूकता लाये जाने के साथ-साथ उनके आस-पास तम्बाकू प्रयोग कर रहे लोगों को तम्बाकू सेवन छोड़ने हेतु प्रोत्साहित किये जाने की जिम्मेदारी देकर उन्हें इस तरह के तम्बाकू सेवन से बचाया जा सकता है।

कार्यशाला में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके स्वयं के परिसर को तम्बाकू मुक्त परिसर बनाये रखने के साथ-साथ मरीजो को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर अपर मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा० अरविन्द कुमार, डा० राकेश कुमार, डा० अम्बिका प्रसाद, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी डी०एस० अस्थाना, डी०पी०एम० राकेश कुमार सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button