रायबरेली : चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन एवं संदेशवाहक के पदों हेतु 30 नवम्बर तक करें आवेदन : एडीएम

राजेन्द्र कुमार India now 24
तहसील रायबरेली
चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन एवं संदेशवाहक के पदों हेतु 30 नवम्बर तक करें आवेदन : एडीएम
रायबरेली, 22 नवम्बर 2025 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन किया जाना है जिसके लिए चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन एवं संदेशवाहक के पदों पर तैनाती किये जाने की जानी है।
उन्होंने बताया है कि नागरिक सुरक्षा कोर के अवैतनिक स्वयं सेवकों/सदस्यों की नियुक्ति/तैनाती हेतु अर्हतायें भारत सरकार के नागरिक सुरक्षा अधिनियम (एक्ट), 1968, विनियमन नागरिक सुरक्षा (रेगुलेशन), 1968 एवं नागरिक सुरक्षा नियम (रुल्स), 1968 के अन्तर्गत दिये गये है। विनियमन नागरिक सुरक्षा (रेगुलेशन), 1968 के नियम 03व 04 के अन्तर्गत अर्हताए निम्नलिखित है-
1- नागरिक सुरक्षा कोर में सदस्यता हेतु अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
2- नागरिक सुरक्षा कोर में सदस्यता हेतु आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। 60 वर्ष से कम उम्र के लोगो को वरीयता दी जायेगी।
3- शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम प्राइमरी स्तर की होनी चाहिए। हाईस्कूल एवं उच्चशिक्षित सेवको को वरीयता दी जायेगी।
4- आवेदक शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ होना चाहिए।
5- नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयं सेवक/सदस्य हेतु महिला एवं पुरुष दोनो आवेदन कर सकते हैं।
6- नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयं सेवक सदस्य का उत्तम चरित्र का होना अनिवार्य है।
7- नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयं सेवको सदस्यो की सदस्यता हेतु आपदा प्रबनधन, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, तकनीकि ज्ञान, सुरक्षा कार्यों के अनुभवी अभ्यर्थियो को वरीयता दी जायेगी।
8- आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप फार्म (ए) पर स्वीकार किये जायेगे।
9- आवेदन पत्र ए-4 साईज के सील बन्द लिफाफे में जो सेवा में नियंत्रक/जिलाधिकारी, नागरिक सुरक्षा जनपद रायबरेली के पद नाम से सम्बोधित स्पीडपोस्ट/ रजिस्टर डाक से अथवा व्यक्तिगत रुप से कार्यालय जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर कलेक्ट्रेट परिसर रायबरेली में आकर जमा कर सकते हैं।
10- आवेदन हेतु आवेदन प्रपत्र से सम्बंधित सूचना नियंत्रक जिलाधिकारी/नागरिक सुरक्षा कोर कार्यालय, कलेक्ट्रेट रायबरेली में हिमांशु गुप्ता (न्याय सहायक द्वितीय) पटल से किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय में 30 नवम्बर, 2025 को सायं 04.00 बजे तक जमा किये जायेंगे।



