Breaking Newsभारत

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दाैरान राज्यपाल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कृषि और बागवानी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर लिया गया उनका फैसला सही था। हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाने पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह यह प्रदेश की जनता पर छोड़ते हैं कि दोनों विश्वविद्यालय के लिए क्या सही है और क्या गलत है।

अटल हिमाचल प्रदेश को अपना घर मानते थेराज्यपाल ने वाजपेयी को एक राजनेता, दूरदर्शी नेता और अपने पूरे कार्यकाल में सर्वोच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने वाले राजनेता कहा। राज्यपाल ने कहा कि अटल हिमाचल प्रदेश को अपना घर मानते थे और सार्वजनिक जीवन में हमेशा गरिमा बनाए रखते थे। शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सत्ता के लिए या अपनी सरकार बचाने के लिए कभी भ्रष्टाचार का सहारा नहीं लिया। आज हम उन्हें जो सबसे बड़ी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, वह है उनके ओर से दिखाए गए ईमानदारी और मूल्य आधारित राजनीति के मार्ग पर चलना। राज्यपाल ने आगे कहा कि वाजपेयी भारतीय राजनीति में एक महान हस्ती थे, जिनकी सभी दलों की ओर से प्रशंसा की जाती थी और उनकी सादगी, वाकपटुता और राजनेता कौशल के लिए पूरा देश उन्हें प्यार करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button