राजधानी लखनऊ में भव्य परेड का आयोजन; झांकियों में दिखा बदलता यूपी, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा

राजधानी लखनऊ में भव्य परेड का आयोजन; झांकियों में दिखा बदलता यूपी, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा
राजधानी लखनऊ में भव्य परेड का आयोजन किया गया। झांकियों में बदलते यूपी की छवि दिखी।
राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर यूपी विधानभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
परेड के दौरान नए भारत, विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की झांकी निकाली गई।
इस दौरान विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश की झांकी निकाली गई।
उत्तर प्रदेश के विकास में अहम रोल निभाने वाले क्षेत्र कृषि की झांकी कृषि विभाग द्वारा निकाली गई। इसमें किसानों की बदलती तस्वीर को दिखाया गया।



