Breaking Newsभारतराजनीति

योगी बोले- पहली बार किसी सीएम को दसवां बजट पेश करने का मौका मिला, इसमें हर वर्ग ध्यान रखा

योगी बोले- पहली बार किसी सीएम को दसवां बजट पेश करने का मौका मिला, इसमें हर वर्ग ध्यान रखा

सीएम योगी ने कहा कि चार चीनी मिलों की क्षमता विकसित करने के प्रावधान किए गए हैं। अवस्थापना और औद्योगिक विकास के लिए बजट की व्यवस्था की गई है।

सीएम योगी ने कहा, 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट पेश हुआ। देश की सबसे बड़ी आबादी का बजट है। किसान, युवा, महिला का बजट है। 9 साल में उत्तर प्रदेश पर राय बदली है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया। 9 साल में एक भी टैक्स नहीं लगा। नौ वर्ष में तीन गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है। बजट की थीम “सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशाल किसान”। दो लाख करोड़ की धनराशि कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए है।

नौ वर्ष में कोई भी टैक्स नहीं लगाया गया

सीएम योगी ने कहा, यह पहली बार हुआ है कि कोई एक सरकार का 10वीं बार बजट प्रस्तुत हो रहा है। नौ वर्ष में कोई भी टैक्स नहीं लगाया गया है। ‘सिटी इकनोमिक जोन’ यह क्लस्टर डेवलेप करने की नई कार्यवाही के लिए बजट में प्रावधान किया गए हैं। “रूल ऑफ लॉ” रियल ग्रोथ की गारंटी है। यूपी में 50 लाख करोड़ का निवेश..अन्नदाता किसान केवल लाभार्थी नहीं है। विकास में भागीदार है।

सीएम योगी ने बजट को लेकर कहा, 43,565 करोड़ रुपए की धनराशि नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित है। 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च नए निर्माण पर खर्च कर रहे हैं। यहीं से रोजगार और विकास की गति मिलती है। इन 9 साल में एक भी अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया गया है। यूपी में जो कर चोरी की शिकायतें थीं, उसे रोका गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button