Breaking Newsभारतराजनीति

योगी का स्वैग, काला चश्मा पहनकर होली खेली:गोरखपुर में सीएम बोले- होली पर कहीं कोई भय नहीं; जहां धर्म होगा वहीं जय होगी

योगी का स्वैग, काला चश्मा पहनकर होली खेली:गोरखपुर में सीएम बोले- होली पर कहीं कोई भय नहीं; जहां धर्म होगा वहीं जय होगी

सीएम योगी ने कहा कि होली से पहले होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। हर व्यक्ति के मन में एक ही भाव था कि होलिका दहन करना है। इसका मतलब अपने अहंकार को मिटाना है। तुष्टिकरण को समाप्त करना है। कहीं कोई भ्रष्टाचार पनप रहा है तो उसका दहन करना है। यह संकल्प हम सबको सर्वत्र सुनाई पड़ रहा था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली पर गोरखपुर में हैं। उन्होंने वहां घंटाघर से श्री होलिकोत्सव समिति और आरएसएस की ओर से हर होली पर निकाली जाने वाली भगवान नृसिंह शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके बड़ी तादाद में उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस बार जब हम होली पर्व मना रहे हैं तो पूरी दुनिया में अशांति है, अव्यवस्था है, अराजकता का वातावरण है लेकिन भारत अपने यशस्वी नेतृत्व में इस पर्व का आनंद ले रहा है। कहीं कोई भय, अराजकता या अविश्वास नहीं है। एक ही भाव है-सत्यमेव जयते का। सीएम ने कहा कि नृसिंह हों या राम-कृष्ण, ये हमेशा हमारे अगल-बगल, पूरी व्यवस्था में मौजूद रहते हैं। बशर्ते हम में भी कोई व्यक्ति भक्त प्रह्लाद, हनुमान या अर्जुन बनने का साहस कर सके।

उन्होंने कहा कि होली से पहले होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। होलिका दहन होने से पहले हजारों लोग भक्त प्रह्लाद की शोभा यात्राओं में भाागीदार बने। हर व्यक्ति के मन में एक ही भाव था कि होलिका दहन करना है। इसका मतलब अपने अहंकार को मिटाना है। तुष्टिकरण को समाप्त करना है। कहीं कोई भ्रष्टाचार पनप रहा है तो उसका दहन करना है और कहीं पर कोई अराजकता, आतंकवाद या कोई उग्रवाद सिर उठाने का कुत्सित प्रयास कर रहा है तो उसको नेस्तानबूत भी करना है। यह संकल्प हम सबको सर्वत्र सुनाई पड़ रहा था। भारत के अवतारों की परंपरा हम सबको इस बात के लिए आगाह कराती है कि ईश्वर तो सब जगह हैं लेकिन ईश्वर का भक्त बनना पड़ेगा l

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जो दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन है, हिंदूओं की आन-बान और शान के लिए लाखों प्रचारक और स्वयं सेवक इस संगठन के सानिध्य में भारत के सनातन धर्म की परंपरा और भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर चुके हैं, उस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी महोत्सव के अवसर पर हम लोग भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे हैं… पूरे देश में हजारों स्थानों पर पद संचलन के कार्यक्रम हुए। सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करने के हिंदू सम्मेलन चल रहे हैं, समाज का हर तबका उसमें भागीदार बन रहा है लेकिन कहीं कोई अव्यवस्था नहीं।’

शोभायात्रा में उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आरएसएस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरे भारत के वासियों को ऐसे संगठन पर गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहां जहां धर्म होगा वहीं विजय होगी। जहां सत्य होगा वहीं विजय होगी। यह भाव हमारे सनातन का है जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है। भगवान नृसिंह शोभा यात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ जमकर होली मनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button