Breaking Newsभारत

यूपी 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

यूपी 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव के तहत 35 पीपीएस अधिकारियों  के तबादले किए गए। कई जिलों में नई तैनाती करते हुए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन ने बृहस्पतिवार को 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती दी। जिन आईपीएस को पोस्टिंग मिली उसमें 2019, 20 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल रहे।
आईपीएस अधिकारियों में सागर जैन को सहारनपुर से प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त, मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल में एएसपी दक्षिणी, आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच में एएसपी नगर, विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ में एएसपी नगर, अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर में एएसपी ग्रामीण , टि्विंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी, लिपि नागयाच को गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में एडीसीपी के पद पर, राजकुमार मीना को प्रयागराज से मिर्जापुर में एएसपी नक्सल, ऋषभ रुनवाल को लखनऊ से सोनभद्र में एएसपी नक्सल, आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़ में एएसपी नगर पूर्वी, डॉ. ईशान सोनी को वाराणसी से एएसपी जालौन और मंयक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में अशोक कुमार सिंह को बहराइच से लखनऊ एसडीआरएफ मुख्यालय में उपसेनानायक, संजीव कुमार सिन्हा को रायबरेली से लखनऊ पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक, आलोक सिंह-तृतीय को प्रयागराज से रायबरेली में अपर पुलिस अधीक्षक, अजीत कुमार रजक को जौनपुर से गोंडा में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), डॉ. तेजवीर सिंह को बुलंदशहर से अंबेडकरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी), श्याम देव को अंबेडकरनगर से फतेहपुर पीएसी में उपसेनानायक, मनीष कुमार मिश्र को मिर्जापुर से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), शैलेन्द्र लाल को प्रतापगढ़ से उन्नाव में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), जया शांडिल्य को लखनऊ से मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), कृष्ण कान्त सरोज को मेरठ से लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष जांच), प्रदीप कुमार वर्मा को जालौन से सीतापुर पीएसी में उपसेनानायक, राजेश कुमार पाण्डेय-द्वितीय को कानपुर देहात से गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, अवनीश कुमार मिश्र को मथुरा से लखनऊ पीएसी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक, श्वेता कुमारी यादव को गाजियाबाद से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), कृपा शंकर को बलिया से लखनऊ डीजीपी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक, स्नेहा तिवारी को चंदौली से बलिया में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बनाया गया है।इसके अलावा राघवेन्द्र कुमार मिश्र को गोरखपुर एसएसएफ में उपसेनानायक, राजेश कुमार श्रीवास्तव को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), विवेक त्रिपाठी को सीतापुर केंद्रीय भंडार, पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), विजेन्द्र द्विवेदी को प्रयागराज पीएसी में उपसेनानायक, अभिषेक कुमार सिंह को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), शंकर प्रसाद को मुरादाबाद पुलिस अकादमी, पीयूष कान्त राय को चित्रकूट में अपर पुलिस अधीक्षक, सत्यपाल सिंह को मुरादाबाद पीटीसी, आलोक प्रसाद को कानपुर देहात में अपर पुलिस अधीक्षक, अरुण कुमार सिंह-द्वितीय को लखनऊ यातायात निदेशालय, गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक, राहुल मित्तल को लखनऊ तकनीकी सेवाएं, अभिषेक तिवारी को मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), महेन्द्र पाल सिंह को लखनऊ सीबीसीआईडी, ज्ञान प्रकाश राय को फतेहपुर में अपर पुलिस अधीक्षक, सतीश चन्द्र शुक्ला को चंदौली में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), प्रेमचंद को राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ तथा अभिषेक प्रताप अजेय को बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button