यूपी 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, 6,800 करोड़ से अधिक का निवेश; जानें डिटेल

यूपी 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, 6,800 करोड़ से अधिक का निवेश; जानें डिटेल
उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए तेरह जिलों में चौबीस नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं में छह हजार आठ सौ करोड़ से अधिक का निवेश होगा और हजारों आवासीय व व्यावसायिक यूनिट्स विकसित होंगी। इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे और गृहखरीदारों का भरोसा मजबूत होगा।
उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 13 जिलों में 24 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 6,841.85 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा। करीब 7,830 आवासीय व व्यावसायिक यूनिट्स विकसित की जाएंगी।
यूपी-रेरा मुख्यालय में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई 198वीं प्राधिकरण बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा के बाद नियामकीय मानकों को पूरा करने वाली परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।
मंजूर परियोजनाओं में गौतमबुद्ध नगर निवेश, परियोजनाओं और यूनिट्स की संख्या के मामले में सबसे आगे रहा। यहां 5,218.41 करोड़ के निवेश वाली पांच परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें 2,969 यूनिट्स विकसित होंगी। इनमें तीन व्यावसायिक, एक आवासीय और एक मिक्स्ड-यूज परियोजना शामिल है।


