Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी: सीएम योगी ने 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में दी बड़ी राहत, सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

यूपी: सीएम योगी ने 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में दी बड़ी राहत, सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस और जेल विभाग भर्ती में बड़ा फैसला लिया गया। 32,679 पदों की सीधी भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है, जिससे आरक्षी, पीएसी, महिला बटालियन और जेल वार्डर के अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जल्द।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह छूट कुल 32,679 पदों पर होने वाली भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगी। इस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन तथा जेल वार्डर के पद शामिल हैं। शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button