Breaking Newsभारत

यूपी सचिव सामान्य प्रशासन बनाए गए आईएएस अभिषेक प्रकाश, नियुक्ति विभाग ने जारी किया था बहाली आदेश

यूपी सचिव सामान्य प्रशासन बनाए गए आईएएस अभिषेक प्रकाश, नियुक्ति विभाग ने जारी किया था बहाली आदेश

बहाली के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। एक दिन पहले नियुक्ति विभाग ने बहाली आदेश जारी किया था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। इन्हें सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। शनिवार को बहाली को लेकर नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया था। आज यानी 15 मार्च से वह बहाल हो गए हैं।

बताते चलें कि इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button