Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी मे होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

यूपी मे होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

यूपी में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसके लिए एक स्पेशल टीम 101 का निर्माण किया गया है। ये जानकारी आप सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी।आप सांसद ने कहा कि प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए 11 जुलाई से हर घर संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए पंचायत चुनाव पहला लक्ष्य है। इसके लिए घर घर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य सुविधाएं चौपट है। बेरोजगारी चरम पर है और सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button