Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी : मायावती के सामने विधायक ने घुटने टेके, बिहार में बसपा से जीतने वाले इकलौते विधायक सतीश कुमार सिंह

यूपी : मायावती के सामने विधायक ने घुटने टेके, बिहार में बसपा से जीतने वाले इकलौते विधायक सतीश कुमार सिंह

दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के दौरान बिहार के इकलौते बसपा विधायक सतीश कुमार सिंह घुटने टेककर आशीर्वाद लेते दिखे, जिसकी तस्वीर चर्चा में है। बसपा ने इसे एक्स पर साझा किया।

बसपा सुप्रीमो मायावती से बिहार के इकलौते पार्टी विधायक सतीश कुमार सिंह (पिंटू यादव) ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तस्वीरें खिंचवाई। इनमें एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें विधायक सतीश सिंह घुटनों के बल मायावती के सामने बैठे हैं। दोनों हाथ जोड़ रखे हैं। जिसे बसपा ने अपने एक्स अकाउंट से जारी किया है। कैप्शन में लिखा-‘रामगढ़ से बसपा के नवनिर्वाचित विधायक सतीश कुमार सिंह ने बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।’ बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बसपा रामगढ़ विधानसभा सीट को 30 वोटों के अंतर से जीतने में कामयाब रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button