भारतराजनीति

*यूपी भाजपा अध्यक्ष ने अयोध्या से किया 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद, बोले- 2027 में फिर बनेगी योगी सरकार*

*यूपी भाजपा अध्यक्ष ने अयोध्या से किया 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद, बोले- 2027 में फिर बनेगी योगी सरकार*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अयोध्या दौरे पर हैं। यहां वह 14 जिलों के 86 विधानसभा सीटों को लेकर मंथन करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद कर दिया है। जिले की सीमा पर पहुंचे पंकज चौधरी का पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को देश के सबसे बड़े प्रदेश का मुखिया बनाया है, इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। जितना प्यार दुलार आप लोगों ने दिया है, इसका कर्ज 2027 के चुनाव में उतारूंगा और मोदी योगी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई गुमराह नहीं कर सकता, किसी में इतनी शक्ति नहीं है। मोदी और योगी सरकार ने जो काम किया है उसके आधार पर और कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर 2027 में बहुमत की सरकार बनाएंगे।पंकज चौधरी सोमवार को अयोध्या के दौरे पर हैं और वह अवध प्रांत के 14 जिलों के 86 विधानसभा सीटों को लेकर मंथन करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। इस महाबैठक में अवध प्रांत के 63 विधायक और सात मंत्री भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button