यूपी बेसिक, माध्यमिक सहित सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन दो मार्च तक होगा जारी, दिए गए निर्देश

यूपी बेसिक, माध्यमिक सहित सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन दो मार्च तक होगा जारी, दिए गए निर्देश
होली के त्योहार को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की वेतन भुगतान की प्रक्रिया को दो मार्च तक पूरी करने का निर्देश जारी किया है।
होली के त्योहार को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक, माध्यमिक के सभी अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन दो मार्च तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को रंगोत्सव है। अत: सभी निदेशालयों के संबंधित अधिकारियों एव वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने कार्यालय, निदेशालय, में कार्यरत सभी प्रकार के कर्मचारियों और अधिकारियों की वेतन भुगतान प्रक्रिया को कार्यान्वित करते हुए 2 मार्च 2026 तक वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।



