Breaking Newsभारतशिक्षा

यूपी दो दिन की छुट्टी के बाद बदले हुए समय से स्कूल पहुंचे बच्चे, अब ये है टाइमिंग

यूपी दो दिन की छुट्टी के बाद बदले हुए समय से स्कूल पहुंचे बच्चे, अब ये है टाइमिंग

यूपी में दो दिनों की छुट्टी के बाद स्कूलों का समय बदल गया है। शुक्रवार को बदले हुए समय से बच्चे स्कूल पहुंचे।

यूपी में आज से स्कूलों का समय बदल गया है। शुक्रवार को बदले हुए समय से बच्चे स्कूल पहुंचे। इसके पहले एक और दो अक्तूबर को स्कूल-कॉलेजों  में अवकाश था।

एक अक्तूबर को महानवमी और दो अक्तूबर को विजयदशमी पर अवकाश था।अभी तक माध्यमिक विद्यालयों में साढ़े सात से डेढ़ की पढ़ाई होती थी। तीन अक्तूबर से यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक हो गया।इसी तरह परिषदीय विद्यालयों में एक अक्तूबर से पढ़ाई का समय बदल गया। अब विद्यालयों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। अभी तक स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई की जाती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button