Breaking Newsभारत

यूपी दो अफसरों के तबादले, जानिए किसे, कहां भेजा गया

यूपी दो अफसरों के तबादले, जानिए किसे, कहां भेजा गया

सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नीलाब्जा चौधरी को एडीजी सीआईडी से हटाकर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है। वहीं आशुतोष कुमार को भर्ती बोर्ड से एडीजी सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासनादेश के बाद महकमे में हलचल है।

यूपी सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आईपीएस आरआर-2000 बैच के अधिकारी नीलाब्जा चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ बनाया गया है। वहीं आईपीएस आरआर-2001 बैच के आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button